Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 18 में स्वैग से Naira Banerjee ने ली एंट्री, Salman Khan से कहा, ट्रॉफी जीतने के इरादे से आई हूं”

October 7, 2024

Bigg Boss 18 में स्वैग से Naira Banerjee ने ली एंट्री, Salman Khan से कहा, ट्रॉफी जीतने के इरादे से आई हूं”

मुंबई: बिग बॉस 18 में अभिनेत्री नायरा बनर्जी की एंट्री हो गई है। कलर्स टीवी पर प्रसारित शो बिग बॉस 18 में रविवार को उन्होंने एक शानदार डांस की प्रस्तुति देते हुए घर में प्रवेश किया। अभिनेत्री तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों के अलावा दिव्य दृष्टि और जबान संभाल के जैसे टेलीविजन शो में दिखाई दी हैं।

शो के होस्ट सलमान खान ने गर्मजोशी के साथ नायरा बनर्जी का स्वागत किया। सलमान ने मंच पर मौजूद शो के अन्य सदस्यों से नायरा को मिलाते हुए उनसे पूछा कि वह किस इरादे से शो में आई हैं। सलमान खान के सवाल पर नायरा ने कहा, ‘शो जीतने के इरादे से आई हूं। घर ट्रॉफी लेकर जाना है।‘ सलमान ने उनसे दूसरा सवाल पूछा क्या घर में आप दोस्त बनाना चाहेंगी। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री नायरा ने कहा, ‘हां बिल्कुल दोस्त क्यों नहीं बनाना चाहूंगी।‘

बता दें कि अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा था कि लोगों को लगता है कि सिर्फ चिल्लाने और लड़ने से ही कंटेंट बनता है या व्यक्तित्व दिखता है। मैं उस अवधारणा में विश्वास नहीं करती। मुझे लगता है कि आपका असली व्यक्तित्व वह है जहां प्यार और करुणा के साथ आप कई स्थितियों को भी सुलझा सकते हैं और फिर भी अपनी बात पर अड़े रह सकते हैं और अपनी राय रख सकते हैं। और यही मेरी कोशिश होगी। अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि रणनीतियां पूरी होंगी या काम करेंगी या नहीं। इसलिए बेहतर है कि आप बिना रणनीति बनाए ही आगे बढ़ें।

वहीं, आपकी मन:स्थिति, आपकी सूझबूझ आपको सही रास्ता दिखाएगी और आपको सही काम करने के लिए प्रेरित करेगी। ऐसा मेरा विश्वास है।‘ रियलिटी शो कंटेंट के स्क्रिप्टेड होने के आरोप लगे हैं। लेकिन, अभिनेत्री को लगता है कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में व्यक्ति की भावनाओं को ज्यादा दिखाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘अगर आपकी भावनाओं में ज्यादा संवेदनाएं हैं, तो वह दिखाई देंगी। अगर आपकी भावनाओं में ज्यादा आक्रामकता है, तो वह दिखाई देगी। आपका असली व्यक्तित्व दिखाई देगा। मुझे नहीं पता कि शो स्क्रिप्टेड है या नहीं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें