Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan ने शुरू की Bigg Boss 18 की शूटिंग, नए लुक ने फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए बढ़ाया उत्साह

October 7, 2024

Salman Khan ने शुरू की Bigg Boss 18 की शूटिंग, नए लुक ने फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए बढ़ाया उत्साह

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कई प्रोजेक्ट्स के साथ फैंस और दर्शकों को एक के बाद एक एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं। वह इस समय पॉपुलर ओटीटी शो बिग बॉस और अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर जो ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है पर काम कर रहे हैं। हाल ही में, सलमान को एक नए लुक में देखा गया जिससे फैंस या जाने के लिए बेकरार हैं कि क्या यह उनकी फिल्म सिकंदर के लिए है।

सलमान को साइकिल चलाते हुए देखा गया, उनकी दाढ़ी फ्रेंच स्टाइल में थी, जिससे फैंस सिकंदर में उनके नए अवतार को देखने के लिए और भी उत्सुक हो गए हैं। इस बेहद अलग लुक ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उनका यह नया लुक सिकंदर के लिए है या बिग बॉस के लिए?

सलमान खान को बिग बॉस में वापस देखकर हर कोई बहुत उत्साहित है। वह 13 साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और लोगों के पसंदीदा होस्ट बन गए हैं। वह बिना किसी शक इस रियलिटी शो को देखने का अहम कारण हैं। वहीं, सलमान खान ईद 2025 पर फिल्म सिकंदर के साथ वापसी करेंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इसका डायरेक्शन एआर मुरुगडोस ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें