Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live : हरियाणा में फिर नायब सैनी की सरकार, कांग्रेस की उम्मीदें स्वाहा

October 8, 2024

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live : हरियाणा में फिर नायब सैनी की सरकार, कांग्रेस की उम्मीदें स्वाहा

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live : हरियाणा में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस आगे चल रही थी। वहीं, अब बीजेपी अन्य दलों से आगे चल रही है। दोनों ही राज्यों में 90-90 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा के लिए भी मतगणना शुरू हो चुकी है, जहां सभी 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। श्रीनगर और चंडीगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था है। साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर और आम तौर पर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं। विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मतगणना में शामिल कर्मचारियों के अलावा सिर्फ उम्मीदवारों के प्राधिकृत एजेंटों को ही मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति है।

श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भजन गायन में शामिल हुए सीएम सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ब्रह्म सरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भजन गायन में शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर ओवरऑल 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 67.90 फीसदी वोटिंग हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी की जाएगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी। अनुमान है कि दोपहर होते-होते रुझान स्पष्ट होने लगेंगे।

BJP ने ईमानदारी से काम किया: CM सैनी
मुख्यमंत्री और लाडवा से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 10 सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।

Haryana Chunav Result Live: कांग्रेस 43 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। इसमें हरियाणा में कांग्रेस 43 सीटों पर आगे हो गई है, वहीं 17 सीटों पर बीजेपी आगे है।

May be an image of text

जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे
जुलाना से कांग्रेस की प्रत्याशी विनेश फोगाट आगे चल रही हैं। कैथल से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला आगे, उचाना से JJP के दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं। राई से कांग्रेस के जय भगवान आगे। सोनीपत से कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार आगे चल रही हैं।

सीएम नायब सैनी भी कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र की लाडवा सीट पर आगे
शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा सीएम नायब सैनी भी कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र की लाडवा सीट पर आगे चल रहे हैं।

हरियाणा में पलटी बाजी
भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी की यह वापसी चौंकाने वाली है।

BJP बहुमत से महज 5 सीटें दूर
हरियाणा में बीजेपी आगे रुझानों में बहुमत से महज 5 सीटें दूर

  • अंबाला कैंट राउंड नंबर..3
  1. भाजपा- अनिल विज……..3762..
  2. कांग्रेस- परविंदर परी…….673…..
  3. आईएनएलडी- ओंकार सिंह ……204….
  4. आजाद- प्रत्याशी चित्रा……3795..

तीसरे राउंड होने के बाद आज़ाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा 1232 वोटो से आगे !

मतगणना के बीच अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया
अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि मुझे लगता है कि जनता का फैसला ठीक आएगा। कांग्रेस नफरत की राजनीति करती है। वो मोहब्बत की दुकान से नफरत का सामान बेचते हैं।

 

हिसार से सावित्री जिंदल आगे
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 1/12 राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) कांग्रेस के राम निवास रारा से 3836 वोटों के अंतर से आगे हैं।

  • भिवानी विधानसभा राउंड–6
  1. आप से इंदु शर्मा –7731
  2. कोंग्रेस और सीपीआईएम ओम प्रकाश –11501
  3. बीजेपी से घनश्याम सराफ –27058 आगे 15567
  4. निर्दलीय अभिजीत –4574
  • लाडवा विधानसभा 6th राउंड
  1. भाजपा : नायब सैनी 27563
  2. कांग्रेस:- मेवा सिंह 19723
  3. निर्दलीय विक्रमजीत सिंह चीमा:- 3763
  4. इनेलो:- सपना बड़शामी 3440
  • शाहबाद विधानसभा 7th राउंड
  1. कांग्रेस के रामकरण काला 1720 वोट से आगे
  2. कांग्रेस:- रामकरण काला:- 30818
  3. भाजपा:-सुभाष कलसाना:- 29098
  4. बसपा:- चंद्रभान:- 777

  • पिहोवा विधानसभा 11th रांउड
  1. कांग्रेस- मनदीप सिंह चट्ठा 3890 से आगे
  2. भाजपा- जय भगवान शर्मा 44205
  3. कांग्रेस- मनदीप सिंह चट्ठा 48095
  4. इनेलो- बलदेव सिंह वड़ैच 976
  5. संयुक्त संघर्ष पार्टी- गुरनाम सिंह चढूनी 806

 

जुलाना में 50617 वोटों से विनेश फोगाट आगे

जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट और भाजपा के योगेश कुमार के बीच कांटे का मुकाबला है। शुरुआती रुझान में फोगाट जहां कुमार से आगे थीं, वहीं बाद के रुझान में कुमार फोगाट से 3,641 वोट से आगे हो गए। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है।

  • गुरुग्राम विधानसभा का 7वां राउंड हुआ पूरा
  1. गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने 29154 वोट से बनाई बढ़त
  2. निर्दलीय नवीन गोयल दूसरे नंबर पर
  3. कांग्रेस के मोहित ग्रोवर तीसरे नंबर पर

 

  • थानेसर विधानसभा 15th राउंड
  1. कांग्रेस अशोक अरोड़ा 2843 वोट से आगे
  2. कांग्रेस से अशोक अरोड़ा : -69293
  3. बीजेपी से सुभाष सुधा: – 66450

गुरुग्राम जिले की सभी चारों सीट पर भाजपा को बड़ी बढ़त

  1. गुरुग्राम विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर
  2. भाजपा के मुकेश शर्मा को 35 हजार से ज्यादा की लीड

  • बादशाहपुर 12th राउंड हुआ पूरा
  1. राव नरबीर बीजेपी 89129 वोट
  2. वर्धन यादव कांग्रेस-50520 वोट
  3. कुमुदनी दौलताबाद निर्दलीय-25977
  4. राव नरबीर 38609 वोट से आगे

जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट 6069 वोटों से जीती…,

भाजपा के कप्तान योगेश बैरागी को हराया

  • पिहोवा विधानसभा
  1. कांग्रेस मनदीप सिंह चट्ठा ने 6553 वोटो से जीत की दर्ज
  2. कांग्रेस:- मनदीप सिंह चट्ठा- 64548
  3. भाजपा:-जय भगवान शर्मा – 57995

 

  • जींद विधानसभा सीट से भाजपा के कृष्ण मिड्ढा चुनाव जीते
  1. 15860 वोटों से जीते कृष्ण मिड्ढा
  2. कांग्रेस के महावीर गुप्ता को हराया

 

नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद चुनाव जीते

  1. 46,963 वोटों से जीते आफताब अहमद
  2. इनेलो प्रत्याशी ताहिर हुसैन को मिले 44870 वोट
  3. नायब सरकार में मंत्री संजय सिंह को मिले मात्र 15,902 वोट

हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल जीती

  • कांग्रेस के शाहबाद से प्रत्याशी रामकरण काला जीते
  1. भाजपा के सुभाष को हराया
  2. रामकरण काला को 61050 वोट मिले
  3. भाजपा के सुभाष को 54609 वोट मिले
  4. 6441 वोटों से जीते रामकरण काला

कैथल सीट से चुनाव जीते आदित्य सुरजेवाला

  • अंबाला कैंट, राउंड नंबर..14भाजपा-अनिल विज… 3959
    कांग्रेस-परविंदर परी……548
    आजाद प्रत्याशी-चित्रा…..2874

14वा राउंड होने के बाद भाजपा के अनिल विज 8805 वोटो से आगे

ढोल बजाकर हरियाणा भाजपा के कार्यालय में मनाई जा रही है खुशी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को लड्डू खिलाकर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी।

  • फरीदाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल 48388 वोटों से जीते

सीएम शपथ को लेकर आई तारीख
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के नए सीएम की शपथ 12 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन हो सकती है। अभी तक संभावित मंत्रिमंडल फाइनल करके तारीख तय होगी लेकिन शपथ 12 तारीख को हो सकती है।

 

  • फतेहाबाद जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्ज़ा
  1. फतेहाबाद विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार बलवान सिंह दौलतपुरिया जीत हासिल की है। उन्होने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के दुड़ा राम को 2252 वोट से हराया है। बलवान सिंह दौलतपुरिया को 86172 वोट मिले है। दुड़ाराम को 83920 वोट मिले। वहीं सुनैना चौटाला को 9681 वोट मिले।
  2.  टोहाना से कांग्रेस के उम्मीदवार परमवीर सिंह ने बीजेपी के उम्मीदवार देवेंदर सिंह बबली को 10836 वोटो से हरा दिया। परमवीर सिंह को 88522 वोट मिले। देवेंद्र सिंह बबली को 77686 वोट प्राप्त हुए तो वहीं कुणाल करण सिंह को 9773 वोट प्राप्त हुए।
  3.  रतिया से कॉंग्रेस के उम्मीदवार जरनेल सिंह ने बीजेपी की सुनीता दुग्गल को 21442 वोटो से हरा दिया है। इस चुनाव में जरनेल सिंह को 86426 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार को 64984 वोट मिले तो वहीं इनेलो के उम्मीदवार को 5769 वोट मिले।

हिसार की जनता का मुझे पूरा सहयोग व प्यार मिला : सावित्री जिंदल
सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार की जनता से उन्हें पूरा सहयोग व प्यार मिला है। इसलिए वह जीती है और हिसार के विकास कार्य करवाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता हमारा परिवार है उनके विकास के लिए हर प्रकार के कार्य करेंगे।

  • बादशाहपुर से भाजपा के राव नरबीर सिंह ने 60705 वोट से जीत हासिल की
  1. कांग्रेस के वर्धन यादव को दी मात
  2. जीत के बाद लोगो का किया अभिवादन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें