Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब आधार कार्ड दिखाने पर आपकाे मिलेंगा 35 रुपए किलो प्याज, पढ़ें पूरी खबर

October 8, 2024

अब आधार कार्ड दिखाने पर आपकाे मिलेंगा 35 रुपए किलो प्याज, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर: पंजाब में प्याज के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं। इसे देखते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी सरकार ने लोगों को सस्ते दामों पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए अहम कदम उठाया है। जालंधर में आज यानी मंगलवार को सरकार सिर्फ 35 रुपये प्रति किलो प्याज उपलब्ध कराएगी।

प्याज की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच अब लोगों को आज से सिर्फ 35 रुपये प्रति किलो प्याज मिलेगा। उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से सस्ते दामों पर प्याज की यह सप्लाई 8 अक्टूबर मंगलवार को मकसूदां सब्जी मंडी की दुकान नंबर 78 से दी जाएगी। यह सप्लाई सुबह 9 बजे से शुरू होगी और प्याज का स्टॉक खत्म होने तक जारी रहेगी।

35 रुपये प्रति किलो प्याज पाने के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। एक व्यक्ति को अधिकतम 4 किलो प्याज 35 रुपये प्रति किलो की दर से मिल सकता है। व्यापारियों के अनुसार, प्याज की ज्यादातर फसल नासिक और राजस्थान से आती थी। लेकिन अब वहां फसल आना बंद हो गई है। इस कारण रेट बढ़ गए हैं।इसलिए अफगानिस्तान से प्याज आने के बाद ही कीमतों में गिरावट के कयास लगाए जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें