Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार मजबूत शुरुआत के बाद हुआ सपाट,जानिए Sensex और Nifty के हाल 

October 8, 2024

शेयर बाजार मजबूत शुरुआत के बाद हुआ सपाट,जानिए Sensex और Nifty के हाल 

नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूत शुरुआत के बाद सपाट रुख के साथ कारोबार हुआ। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 128.88 अंक चढक़र 81,178.88 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 43.35 अंक की बढ़त के साथ 24,839.10 अंक पर रहा।

बाद में, दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और वे मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट्स,हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर फायदे में रहे।

टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,293.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 13,245.12 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें