Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘Love and War’ को बहुत खास फिल्म मानते हैं Sanjay Leela Bhansali

October 8, 2024

फिल्म ‘Love and War’ को बहुत खास फिल्म मानते हैं Sanjay Leela Bhansali

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में बने है। आपको बता दे कि संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लेकर फिल्म लव एंड वॉर बना रहे हैं। बता दे इस फिल्म में दर्शकों को नए अंदाज का लव ट्राइएंगल देखने मिलने वाला है। जिस वजह से दर्शक इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

इस बीच फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने बताया कि फिल्म लव एंड वॉर मेरे लिए रोमांचक है। ये एक बहुत ही खास फिल्म है, क्योंकि ये किसी इतिहासिक समय में नहीं है, ये कंटेंपरेरी है। यह अलग है, इसका संंगीत भी अलग है। भंसाली ने कहा कि उन्हें फिल्म लव एंड वॉर बनाने में मजा आ रहा है और इसमें बेहतरीन कलाकार हैं। रणबीर के साथ मैं 18 साल बाद काम कर रहा हूं।फिल्म लव एंड वॉर 20 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें