Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस…उड़े परखच्चे, महिला की हुई मौके पर ही मौत, 5 घायल

October 8, 2024

खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस…उड़े परखच्चे, महिला की हुई मौके पर ही मौत, 5 घायल

जालंधर : जम्मू से लुधियाना मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस दसूहा में खड़े ट्रक से टकरा गई, जिस कराण एंबुलेंस में स्वार महिला की मौत हाे गई और 5 घायल हाे गए। 3 की हालत गंभीर हाेने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर-पठानकोट नेशन हाइवे पर सुबह तीन बजे के करीब ट्रक से टकराई एंबुलेंस में स्वार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल लोगों को मुकेरिया दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा अमित और 2 अन्य काे लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं एंबुलेंस चालक के भी काफी चोट आई जिसका मुकेरियां के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा। हादसा दसूहा के पास अड्डा टक्कर साहिब के पास नेशनल हाइवे पर हुआ।

हादसे की जानकारी देते हुए एंबुलेंस में सवार सुनील, चालक अरुण ने बताया कि जम्मू के बख्शी नगर अस्पताल से रात्रि 9 बजे के करीब लुधियाना लिए मरीज लेकर निकले थे। सुबह 3 बजे के करीब जब अड्डा टक्कर साहिब के पास पहुंचे तो एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई।

हादसे में चालक के साथ आगे बैठा अमित कुमार बुरी तरह से फंस गया। ओर पीछे बैठे लोग भी जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित एरिया की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जिनके द्वारा गंभीर रूप से घायल अमित और अन्य को एंबुलेंस से बाहर निकाल दसूहा और मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया। जहां एक महिला को डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। दसूहा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें