Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana की जनता ने एक बार फिर से BJP पर विश्वास जताया : Keshav Prasad Maurya

October 8, 2024

Haryana की जनता ने एक बार फिर से BJP पर विश्वास जताया : Keshav Prasad Maurya

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए तमाम दुष्प्रचारों के बावजूद भी प्रदेश की जनता ने अपना भरोसा भाजपा पर कायम रखा। इसके लिए मैं सूबे की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व पर लोगों का भरोसा बरकरार है। प्रदेश के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया। इस ऐतिहासिक विजय के लिए मैं पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं। यह सामान्य जीत नहीं है। यह ऐतिहासिक जीत है। तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह कांग्रेस के अहंकार की हार है।’’

उन्होंने कहा, कि ‘यह भारतीय जनता पार्टी की विकास, सुशासन, सेवा और विनम्रता की जीत है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार से हरियाणा में हमारी पार्टी को जीत मिली है, ठीक वैसे ही जीत हमें आगामी दिनों में झारखंड और महाराष्ट्र में भी मिलेगी। मैं हरियाणा की जनता का एक बार फिर से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने भाजपा को मौका दिया कि वह प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाए। भाजपा ने पिछले 10 सालों के शासनकाल में हमेशा से जनता के हितों को विशेष तवज्जो दी है और आगे भी देती रहेगी। हमने जनता के हितों से कभी-भी किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया और आगे भी नहीं करेंगे।’’

बता दें कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए गत पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे। मंगलवार को नतीजों की घोषणा हुई है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रचंड जीत की ओर जाते हुए दिख रही थी, लेकिन इसके बाद भाजपा ने बढ़त बना ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें