Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. P Venugopal Passed Away: AIIMS के पूर्व निदेशक और हृदय शल्य चिकित्सा के अग्रणी Dr. P Venugopal का निधन

October 9, 2024

Dr. P Venugopal Passed Away: AIIMS के पूर्व निदेशक और हृदय शल्य चिकित्सा के अग्रणी Dr. P Venugopal का निधन

नई दिल्ली: देश में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले डॉ. पी. वेणुगोपाल का आज निधन हो गया। वह एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक थे। उन्होंने अपने करियर में 50,000 से अधिक हृदय शल्य चिकित्साए की। डॉ. वेणुगोपाल का जन्म सन 1942 में हुआ था। उस समय देश में भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था। 16 साल की उम्र में उन्होंने एम्स दिल्ली को एक छात्र के रूप में 1958 में ज्वाइन किया। साल 1964 में एम्स में प्रथम स्थान हासिल करने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। वह साल 1967 में एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर बने।

साल 1970 में उन्होंने देश में पहला पेसमेकर लगाया। एम्स में साल 1994 में उन्होंने देश का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया। उनके कार्यों को देखते हुए साल 1998 में उन्हें पदम भूषण से सम्मानित किया गया। साल 2014 केंद्र सरकार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने 2023 में अपने संस्मरण, हार्टफेल्ट को प्रकाशित किया। यह पुस्तक काफी चर्चा में रही। इस पुस्तक में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सर्जरी की भी चर्चा की है। उन्होंने लिखा था कि 31 अक्टूबर 1984 को गोली लगने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सर्जरी की थी जो करीब चार घंटे चली। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर वेणुगोपाल का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 3:00 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें