Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 09 अक्टूबर 2024: जानें बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

October 9, 2024

आज का अंक राशिफल 09 अक्टूबर 2024: जानें बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष 
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1 
सफलता का स्वाद लेने के लिए नए करियर की तरफ ध्यान केंद्रित करें या स्व रोजगार की शुरुआत के बारे में सोचें। अपना नया नाम और पहचान बनाएं ताकि लोग आपका सम्मान करें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
यह समय अपनी बुद्धिमता से काम करने का है लेकिन अपने शुभ चिंतक से सलाह लेना भी अच्छा विचार है। आप इस समय किसी भी चिंता या परेशानी का अच्छे से सामना कर सकते हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3 
आपकी व्यस्त दिनचर्या आज आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। लघु यात्रा, बैठक या सभा की भी संभावना है। कोई भी अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।  विदेशियों से मिलना या काम करना भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4 
आज बहुत सारी चीज़ों या बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं लेकिन पैसा आपकी सबसे बड़ी चिंता का कारण बनेगा। अपनी प्राथमिकताओं को समझें और अपनी योजनाओं पर अच्छे से काम करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें