Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Lanka ने संसदीय चुनाव के लिए आठ देशों से पर्यवेक्षकों को किया आमंत्रित

October 9, 2024

Sri Lanka ने संसदीय चुनाव के लिए आठ देशों से पर्यवेक्षकों को किया आमंत्रित

कोलंबो: श्रीलंका निर्वाचन आयोग ने बताया कि देश में अगले महीने होने वाले आम चुनाव की निगरानी के लिए आठ देशों के पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। श्रीलंका में 14 नवंबर को संसदीय चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष आर. एम. ए. एल. र मायके ने बताया कि क्षेत्रीय देशों, रूस, राष्ट्रमंडल देश और यूरोपीय संघ से पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया है, जो चुनाव कार्यवाही पर निगरानी रखेंगे।

आपको बता दें कि ‘एशियन नेटवर्क फॉर फ्री इलेक्शन’ के पर्यवेक्षक भी आम चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पिछले महीने हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया था। इस बीच, देश की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों की सूची बनाने और नया गठबंधन बनाने का प्रयास कर रही हैं। श्रीलंका में संसदीय चुनाव के लिए 11 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें