Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मसूरी में रेहड़ी लगाने वाले यूपी के 2 भाई चाय में थूकने के आरोप में गिरफ्तार

October 9, 2024

मसूरी में रेहड़ी लगाने वाले यूपी के 2 भाई चाय में थूकने के आरोप में गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मसूरी में लाइब्रेरी चौक के पास चाय की रेहड़ी लगाने वाले उत्तर प्रदेश के दो भाइयों को चाय के बर्तन में थूकने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने यहां बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई देहरादून के रहने वाले हिमांशु बिश्नोई की शिकायत के आधार पर की। सिंह ने कहा कि बिश्नोई ने पिछले दिनों मसूरी भ्रमण के दौरान लाइब्रेरी चौक पर एक वीडियो बनाया था, जिसमें रेहड़ी वालों की यह हरकत रिकार्ड हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई ने मंगलवार को कोतवाली मसूरी में आकर यह वीडियो उपलब्ध कराया, जिसमें लाइब्रेरी चौक के पास लगी रेहड़ी पर दो युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेचते हुए तथा उनमें से एक युवक चाय बनाने से पहले बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें