Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ratan Tata Successor: कौन होगा पद्म विभूषण RATAN TATA का उत्तराधिकारी? किसके पास जाएगी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति

October 10, 2024

Ratan Tata Successor: कौन होगा पद्म विभूषण RATAN TATA का उत्तराधिकारी? किसके पास जाएगी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति

मुंबई। भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन बुधवार रात 11.30 बजे हो गया। उन्‍होंने 86 साल के उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। उन्‍हें गंभीर हालत में इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इस खबर से बिजनेस जगत समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके चाहने वालों को आज वे बहुत याद आ रहे हैं। साथ ही लोगों के मन में अब यह सवाल भी है कि रतन टाटा का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा। उनकी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का वारिस कौन होगा? आइए जानते हैं।

कौन होगा 3800 करोड़ के साम्राज्य का वारिस
हम सब लोग जानते हैं कि रतन टाटा ने कोई शादी नहीं की थी। इसलिए उनकी कोई संतान भी नहीं है। ऐसे में रतन टाटा की संपत्ति का वारिस कौन होगा, इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस समय रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा संभावित उत्तराधिकारियों में टॉप पर चल रहे हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे हैं। परिवार का हिस्सा होने के कारण भी उत्तराधिकारियों में नोएल टाटा का नाम काफी ज्यादा लिया जा रहा है। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं। ये माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। ये भी रतन टाटा की संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हैं।

क्या करते हैं नोएल टाटा के तीनों बच्चे
जानकारी के अनुसार नोएल टाटा के तीनों बच्चे इस समय टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। 34 साल की माया टाटा ने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में अपनी भूमिकाएं निभाई हैं। टाटा न्यू ऐप की लॉन्चिंग में उनका काफी योगदान था। 32 साल के नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड में प्रमुख हाइपरमार्केट चेन स्टार बाजार को लीड कर रहे हैं। वहीं, 39 साल की लिया टाटा, टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को देख रही हैं। वे ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस को संभाल रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें