Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू दशहरा: 1380 जवानों के हाथ होगी दशहरा उत्सव की सुरक्षा, बाहरी राज्यों से आए लोगों की भी होगी जांच

October 10, 2024

कुल्लू दशहरा: 1380 जवानों के हाथ होगी दशहरा उत्सव की सुरक्षा, बाहरी राज्यों से आए लोगों की भी होगी जांच

कुल्लू: कुल्लू के ढालपुर में 13 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। तो वही पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान 1380 जवानों के हाथ में सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आए लोगों के दस्तावेजों की भी पुलिस के द्वारा जांच की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरे दशहरा स्थल को सेक्टर में बांटा जाएगा और हर सेक्टर में पुलिस अधिकारी की निगरानी में सभी जवान सुरक्षा संबंधी कार्य करेंगे। एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी रोड मैप जारी कर दिया गया है और विभिन्न जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव के चलते जिला कुल्लू के सभी होटल होम स्टे, गेस्ट हाउस में भी चेकिंग किया जा रही है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से जो भी व्यापारी या अन्य कामगार यहां आ रहे हैं। तो उनसे भी पूछताछ की जा रही है तथा उनके दस्तावेजों को भी जानता जा रहा है। एसपी कुल्लू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में हजारों लोग भाग लेने आते हैं और ऐसे में पुलिस के द्वारा बेहतर तरीके से काम किया जाएगा। ताकि यहां पर ना तो ट्रैफिक की दिक्कत हो सके और ना ही सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की परेशानी लोगों को उठानी पड़े। वहीं उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि वह दशहरा में आने से पहले चिन्हित की गई पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहनों को पर करें। अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो इस बारे तुरंत कुल्लू पुलिस को सूचित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें