Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुर्मु ने देशवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

October 10, 2024

मुर्मु ने देशवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा,“ दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है।देवी दुर्गा, शक्ति का अवतार मानी जाती हैं।यह शक्ति और भक्ति का पर्व है तथा चेतना के उच्चतर स्तरों पर पहुंचने की हमारी आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक है। यह पर्व देवी दुर्गा के प्रति पूर्ण आस्था व्यक्त करने तथा सभी पंथों में एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने का अवसर है। हम प्रार्थना करें कि मां दुर्गा हमें शक्ति, साहस एवं दृढ़ संकल्प प्रदान करें ताकि हम एक न्यायपूर्ण, संवेदनशील और समतापूर्ण समाज की रचना करने के अपने प्रयासों में सफल हों।

आइए! महाशक्ति की उपासना के अवसर पर हम महिलाओं को सदैव सर्वोच्च सम्मान और आदर देने का संकल्प लें।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें