Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

टाटा टीसीएस का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ा

October 11, 2024

टाटा टीसीएस का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11909 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष के 11342 करोड़ रुपये की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में गुरुवार को कहा गया कि जुलाई-सितंबर की अवधि में कुल राजस्व 64,259 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 59,692 करोड़ रुपये की तुलना में 7.6 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें