Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

महंगाई कम होने के चलते South Korea में 3 वर्षों में पहली बार कम हुई ब्याज दर

October 11, 2024

महंगाई कम होने के चलते South Korea में 3 वर्षों में पहली बार कम हुई ब्याज दर

सोल: दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक की ओर से शुक्रवार को ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया गया। इसकी वजह देश में महंगाई का कम होना और प्रॉपर्टी मार्केट से मंदी के संकेत मिलना है। उम्मीद के मुताबिक, बैंक ऑफ कोरिया की ओर से ब्याज दर को 25 आधार अंक घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दिया गया है। अगस्त 2021 के बाद हुई यह पहली कटौती है।

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक कई जानकारों का कहना है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को कम करने में ज्यादा देरी नहीं कर सकता था, क्योंकि सितंबर में महंगाई दर घटकर 1.6 प्रतिशत पर आ गई थी, जो कि बैंक ऑफ कोरिया के महंगाई के लक्ष्य 2 प्रतिशत से कम है। इससे घरेलू मांग को लेकर चिंताएं भी पैदा हो गई थी। बैंक ऑफ कोरिया ने अपने बयान में कहा कि महंगाई में स्थिरता का ट्रेंड दिख रहा है और सरकार की कड़ी व्यापक-विवेकपूर्ण नीतियों के कारण घरेलू कर्ज में वृद्धि की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

साथ ही विदेशी मुद्रा बाजार में जोखिम कुछ हद तक कम हो गए हैं। बैंक ऑफ कोरिया ने आगे कहा कि निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है, हालांकि घरेलू मांग में धीमीपन देखा जा रहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह महंगाई दर, विकास और वित्तीय स्थिरता जैसे नीतिगत विषयों के बीच संतुलन का आकलन करेगा और इसी के आधार पर ब्याज दरों में कटौती की गति को सावधानीपूर्वक निर्धारित करेगा। दक्षिण कोरियाई अर्थव्यवस्था इस वर्ष 2.4 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, पिछले वर्ष यह दर 2.6 प्रतिशत और 2021 में वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत की थी। इससे पहले अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती की गई थी।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें