Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में तेज हुआ डेंगू का आतंक… 77 पर पहुंची मरीजों की संख्या, चिंता में स्वास्थ्य विभाग

October 11, 2024

पानीपत में तेज हुआ डेंगू का आतंक… 77 पर पहुंची मरीजों की संख्या, चिंता में स्वास्थ्य विभाग

पानीपत: शहर में डेंगू का डंक लगातार तेज होता जा रहा है। हालांकि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद डेंगू के मरीजों की संख्या 77 पर पहुंच गई है। डिप्टी सीएम डॉ सुनील संदूजा ने बताया कि बरसात का सीजन शुरू होते ही मच्छर पनपने शुरू हो जाते हैं।

हालांकि बारिश का सीजन लगभग जा चुका है लेकिन जहां पानी का भराव है या फिर घर में भी कहीं गमले में या बाल्टियों में पानी जमा है तो उनमें मच्छर पनपते हैं। जिसके चलते डेंगू की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जा रही है।

संदिग्ध मरीजों के टेस्ट किया जा रहे हैं वहीं फागिंग भी करवाई गई है। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर में या फिर आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने। ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में भी जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें