Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : शपथग्रहण समारोह की बदली तारीख, इस दिन होगा हरियाणा CM का शपथ ग्रहण समारोह

October 12, 2024

Big Breaking : शपथग्रहण समारोह की बदली तारीख, इस दिन होगा हरियाणा CM का शपथ ग्रहण समारोह

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे, पहले यह आयाेजन 15 अक्टूबर को किया जाना था, लेकिन अब इस की तारीख बदल कर 17 अक्टूबर को कर दी हैं। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दूसरी बार नायब सैनी मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कई मंत्री शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। कई केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल , निखिल मदान को जगह मिल सकती है।

गौरतलब है कि, नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने राजधानी में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी।

विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा की ओर से संकेत दिए गए थे कि अगली सरकार के भी मुखिया नायब सिंह सैनी बनेंगे। भाजपा ने मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद से मुख्यमंत्री बनाया था। उस समय भाजपा मनोहर लाल के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के बाद सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही थी।

बता दें कि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। इस चुनाव में जजपा और आम आदमी पार्टी का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही। प्रदेश की तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें