Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपायुक्त नूंह ने अनाज मंडियों का किया दौरा, कार्यवाहक CM Saini के दिशा निर्देश पर किया निरीक्षण

October 12, 2024

उपायुक्त नूंह ने अनाज मंडियों का किया दौरा, कार्यवाहक CM Saini के दिशा निर्देश पर किया निरीक्षण

नूंह: उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि धान की खरीद यहां पर कम है। बाजरे की खरीद चल रही है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिशानिर्देश दिए थे कि अनाज मंडियों का निरीक्षण किया जाए। हर एक अनाज मंडी के लिए एक नोडल अधिकारी लगाया जाएगा। नोडल अधिकारी सभी मंडियों के लिए लगा दिए गए हैं।

नूंह जिले में नूंह, तावडू, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना में अनाज मंडियां हैं। उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने नूंह तथा फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी का दौरा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद तावडू अनाज मंडी का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा की व्यवस्था पूरी तरह ठीक है। उपायुक्त नूंह ने कहा कि अनाज मंडी में किसी प्रकार की किसानों को दिक्कत ना हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पार्टी के विधायक के साथ – साथ आला अधिकारियों को फील्ड में उतार दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें