Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेरूत में मारे गए IRGC के वरिष्ठ कमांडर, शव किया बरामद

October 12, 2024

बेरूत में मारे गए IRGC के वरिष्ठ कमांडर, शव किया बरामद

तेहरान : ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने वरिष्ठ कमांडर अब्बास निलफोरूशन के मौत की पुष्टि करते हुए कहा है कि शव बरामद कर लिया गया है। निलफोरूशन पिछले महीने इजरायली हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के साथ कथित बैठक के दौरान मारे गए।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने शुक्रवार को कहा कि सर्च टीम द्वारा निरंतर प्रयासों के बाद निलफोरुशन का शव बरामद कर लिया गया है। आईआरजीसी ने ‘शानदार जनरल की शहादत‘ पर संवेदना व्यक्त की। साथ ही संकेत दिए कि उनके पार्थवि शरीर को ईरान लाया जाएगा। हालांकि कब इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

बता दें कि निलफोरूशन 27 सितम्बर को इजरायली अटैक में मारे गए थे। तब इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर टार्गेट अटैक किया था। इस हमले के दौरान नसरल्लाह के साथ-साथ हिजबुल्लाह के भी कई बड़े नेता मारे गए थे। अटैक के वक्त निलफोरूशन और नसरल्लाह के बीच बैठक चल रही थी।

उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर को आईआरजीसी ने इजरायल के रणनीतिक स्थानों पर करीब 180 मिसाइलें दागीं थी।ईरान ने इस हमले को इजरायल द्वारा हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हनीयाह, नसरल्लाह और निलफोरुशन की हत्याओं का बदला करार दिया था। एक बयान में कहा था कि लेबनान और फिलिस्तीनी क्षेत्रों में अमेरिका समर्थति इजरायल के बढ़ते ‘दुर्भावनापूर्ण कृत्यों‘ का ये प्रतिशोध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें