Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राठौड़ ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की जीत पर पूनियां को दी बधाई

October 12, 2024

राठौड़ ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की जीत पर पूनियां को दी बधाई

जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में ऐतिहासिक जीत के साथ तीसरी बार प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने पर भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राठौड ने डा पूनियां के जयपुर आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मोदी का आभार व्यक्त किया। राठौड़ ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों पर हरियाणा की जनता का विश्वास है। चुनाव के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद डा पूनियां की सक्रियता ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बनाए रखा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें