Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब भर में किसान जत्थेबंदियों का चक्का जाम, जालंधर-दिल्ली हाईवे को किया ब्लॉक

October 13, 2024

पंजाब भर में किसान जत्थेबंदियों का चक्का जाम, जालंधर-दिल्ली हाईवे को किया ब्लॉक

जालंधर: पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि वे आज राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम रहेंगी। ये प्रदर्शन धान खरीद को लेकर किया जा रहा है। वहीं, इस प्रदर्शन में किसानों के साथ आढ़ती और राईस मिलर्स भी शामिल है। किसानों ने पुरे पंजाब में 3 बजे तक चक्का जाम किया है और किसान 12 बजे से सड़कों और रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के किसानों ने धन्नोवाली के पास जालंधर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। किसानों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे आज राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम करेंगे।

किसानों ने धन्नोवाली के पास जालंधर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया

एसकेएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि पंजाब में यह पहली बार है कि सरकार धान की खरीद करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन विरोध के अगले कदम पर फैसला लेने के लिए 14 अक्टूबर को बैठक करेगा।

मुख्य सड़कें धन्नोवाली में जालंधर-लुधियाना राजमार्ग और भोगपुर में जालंधर पठानकोट राजमार्ग के पास होंगी। सड़क जाम को लेकर जालंधर शहर और ग्रामीण पुलिस अधिकारी अलर्ट पर हैं। यह निर्णय हाल ही में चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया। आज यानी रविवार को तीन घंटे के लिए सड़कें जाम रहेंगी। इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने की।

किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचने के लिए करना पड़ रहा है दिक्कत का सामना

संयुक्त किसान मोर्चा दोआबा के किसान नेता कश्मीर सिंंह ने कहा कि चाहे वह केंद्र की मोदी सरकार हो या फिर पंजाब की सरकार, दोनों सरकारें किसानों को जलील करने पर उतरी हुई हैं। किसानों की धान की नई फसल मंडियों में पहुंच गई है लेकिन आगे अभी तक स्टोर खाली नहीं हैं। केंद्र सरकार ने पिछली फसल स्टोरों से नहीं उठाई है। जिसकी वजह से किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

कश्मीर सिंह ने कहा कि आगामी गेंहूं और आलू की फसल सिर पर है लेकिन उन्हें सब्सिडी पर मिलने वाली डीएपी खाद डिपुओं से नहीं मिल रही है। किसानों ने महंगे दामों में डीएपी खाद खुली मार्किट से खरीदनी पड़ रही है।

जबकि दूसरी तरफ पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक का कहना है कि मंडियों में किसानों को धान फसल खरीद के लिए किसी तरह की कोई दिक्क्त पेश नहीं आने दी जाएगी। किसानों की धान की फसल मंडियों में खरीदी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें