Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक

October 13, 2024

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक

अमृतसर। पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने आज अमृतसर में श्री दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में मत्था टेका। श्री दरबार साहिब में श्रद्धा अर्पित करने के बाद, मुख्य सचिव सिन्हा ने पवित्र स्थल की परिक्रमा की और गुरबानी का इलाही कीर्तन सुना। इसके बाद, उन्हें शिरोमणि कमेटी द्वारा सूचना कार्यालय में सम्मानित किया गया। दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होने के बाद, मंदिर कमेटी द्वारा भी मुख्य सचिव का सम्मान किया गया।

मुख्य सचिव सिन्हा ने कहा कि नए पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद वह आभार व्यक्त करने और राज्य की जनता की सेवा करने के लिए गुरु घर से आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने परमात्मा से यह आशीर्वाद मांगा है कि वे पंजाब के लोगों की ईमानदारी और समर्पण भावना के साथ सेवा कर सकें।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी, एस.डी.एम. मनकंवल सिंह चहल और डी.सी.पी. हरप्रीत सिंह मंडेर भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें