Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा, अब मिलेगा Z कैटेगरी का कवर

October 14, 2024

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा, अब मिलेगा Z कैटेगरी का कवर

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी है। चिराग को जेड कैटेगरी (Z category) की सुरक्षा प्रदान की गई है। पहले उन्हें एसएसबी (SSB) के कमांडो (Commando) सुरक्षा दे रहे थे अब उन्हें सीआरपीएफ (CRPF) सुरक्षा देगी। देश में कई नेताओं को सिक्योरिटी दी गई है. भारत में गृह मंत्रालय किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा देने का निर्णय लेता है।

कैसी होगी चिराग पासवान की Z कैटेगरी की सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक जेड श्रेणी के तहत चिराग पासवान की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात होंगे। इनके साथ ही 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड वीआईपी के घर पर रहेंगे, इसके अलावा 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे।

फ्रांस दौरे पर हैं केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद हैं। चिराग पासवान फिलहाल फ्रांस के डिजॉन शहर में आयोजित 45वें विश्व वाइन सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए हुए हैं। चिराग पासवान ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा। साथ ही पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने पार्टी की कमान संभाली। जो अब केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें