Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

China ने Taiwan के प्रमुख बंदरगाहों पर युद्ध अभ्यास किया शुरू

October 14, 2024

China ने Taiwan के प्रमुख बंदरगाहों पर युद्ध अभ्यास किया शुरू

बीजिंग: चीन ने ताइवान के बंदरगाहों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन पर नियंत्रण के लिए ज्वाइंट सॉर्ड -2024बी सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन के पीपुल्स लिबरेशन सेना के प्रवक्ता एवं नौसेना सीनेटर कैप्टन ली शी ने सोमवार को बताया कि द्वीप के प्रमुख बंदरगाहों और क्षेत्रों पर हमले को अवरूद्ध करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र को नियंत्रण में लेने का अभ्यास करने के लिए सोमवार को ताइवान के चारों ओर ज्वाइंट सॉर्ड -2024बी सैन्य अभ्यास शुरू किया गया।

श्री शी ने चीनी रक्षा मंत्रालय की एक बयान में कहा, ‘‘पीएलए ईस्टर्न थिएटर कमांड ने 14 अक्टूबर को ताइवान द्वीप के उत्तर, दक्षिण और पूर्व के क्षेत्रों में ताइवान स्ट्रेट में ज्वाइंट सॉर्ड -2024 बी अभ्यास करने के लिए अपनी जमीनी सेना, नौसेना और वायु सेना, मिसाइल और अन्य सैनिकों को भेजा था।’’ उन्होंने बताया कि सैन्य अभ्यास के दौरान पीएलए जहाज और विमान अलग-अलग दिशाओं से ताइवान की ओर आ रहे हैं और विभिन्न बल संयुक्त हमला युद्धाभ्यास करेंगे तथा नौसेना और वायु सेना के संयुक्त गश्त पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रमुख बंदरगाहों और क्षेत्रों को अवरुद्ध करने और नियंत्रण लेने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि चीन की केंद्र सरकार और उसके द्वीप प्रांत के बीच औपचारिक संबंध 1949 में तब टूट गए, जब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गृह युद्ध में हारने के बाद चियांग काई-शेक की कुओमितांग सेना ताइवान चली गयी। द्वीप और मुख्य भूमि चीन के बीच व्यापार और अनौपचारिक संपर्क 1980 के दशक के अंत में फिर से शुरू हुए। नब्बे के दशक की शुरुआत से, दोनों पक्ष गैर-सरकारी संगठनों – बीजिंग स्थित एसोसिएशन फॉर द डेवलपमेंट ऑफ रिलेशन्स अक्रॉस द ताइवान स्ट्रेट्स और ताइपे स्थित क्रॉस-स्ट्रेट एक्सचेंज फाउंडेशन के माध्यम से संपर्क में रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें