Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का कच्चा और तैयार माल जलकर हुआ राख

October 14, 2024

बहादुरगढ़ में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का कच्चा और तैयार माल जलकर हुआ राख

झज्जर: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक जूते की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर रखा करोड़ों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आग सुबह करीब 4:30 बजे लगी थी। मगर करीब 5 घंटे बीत जाने के बावजूद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद है। फैक्ट्री के अंदर रबर और अत्यंत ज्वलनशील केमिकल होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। तस्वीरे देख कर पता चल की आग कितनी भयानक लगी है जिस वजह से फैक्ट्री के अंदर आग रह रह कर धधक रही है।

वही फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें करीब सुबह 4:30 बजे सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ के HSIIDC सेक्टर 17 के प्लॉट नंबर 38 में स्थित अपील फुटवियर नाम की फैक्ट्री में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। उन्होंने बताया कि आग ज्यादा भीषण थी।

इसकी वजह से फैक्ट्री के भवन को भी काफी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री की टीन शेड आग की गर्मी के कारण पिघलाकर नीचे गिर गई है और फैक्ट्री के भवन में भी कई जगह दरारें आ गई है। जिससे फैक्ट्री के भवन के गिरने का खतरा बना हुआ है। फायर ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ के फायर स्टेशनों के अलावा रोहतक, झज्जर और एम्स से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें