Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘शैतानी रस्में’ शो में ‘पिन्नी’ के किरदार को निभाना मेरे लिए परियों की कहानी वाली सिंड्रेला जैसा है: Actress Sumit Singh

October 14, 2024

‘शैतानी रस्में’ शो में ‘पिन्नी’ के किरदार को निभाना मेरे लिए परियों की कहानी वाली सिंड्रेला जैसा है: Actress Sumit Singh

मुंबई: अभिनेता पानी की तरह होते हैं, वे अपने किरदार की मांग के अनुसार किसी भी आकार में ढल जाते हैं। स्टार भारत के लोकप्रिय शो ‘शैतानी रस्में’ में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री सुमित सिंह से हुई एक ख़ास बातचीत में अपने विचार साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इस किरदार को क्यों चुना। उन्होंने अपने इस किरदार ‘पिन्नी’ से अपने जुड़ाव के पीछे की गहराई और व्यक्तिगत कनेक्शन को लेकर खुलकर बातचीत की।

हर भूमिका में कुछ अलग करने की अपनी कोशिश पर जोर देते हुए, अभिनेत्री सुमित ने कहा, “यह किरदार मेरे द्वारा निभाए गए अन्य किरदारों से बहुत अलग है। जब मैंने पहली बार ‘पिन्नी’ नाम सुना, तो मुझे यह बहुत दिलचस्प लगा और बाद में जब मुझे शो की कहानी के बारे में और जानकारी मिली, तो मुझे यह बहुत पसंद आया। सबसे ज्यादा जो मुझे उत्साहित करता है वह है इसका हॉरर पहलू और मेरे किरदार की जो शक्तियां हैं, वह मुझे बहुत आकर्षक लगती हैं। मुझे लगा कि यह कुछ अनोखा है, जिसे मुझे जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं तर्क पर ज्यादा ध्यान नहीं देती, मैं जादू पर विश्वास करती हूं। बतौर सुमित मैं ये जादुई चीजें नहीं कर सकती, लेकिन पिन्नी के किरदार में मैं कर सकती हूं। यह एक फैंटेसी दुनिया की तरह है, जहाँ मैं उन जादुई क्षणों को महसूस कर सकती हूं। मैं अपने किरदार की तुलना परियों की कहानी की सिंड्रेला से कर सकती हूं-जैसे सिंड्रेला के पास जादू था, वैसे ही मेरे किरदार के पास भी कई जादुई शक्तियां हैं।”

देखिए ‘शैतानी रस्में’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 10 बजे, सिर्फ स्टार भारत पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें