Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल: चार्टर्ड अकाउंटेंट के दफ्तर में हुई लूट, 30 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, मामला दर्ज

October 15, 2024

करनाल: चार्टर्ड अकाउंटेंट के दफ्तर में हुई लूट, 30 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, मामला दर्ज

करनाल: हरियाणा के करनाल के अर्बन एस्टेट सेक्टर 12 इलाके में चोरों ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के ऑफिस में सेंध लगा दी। इस वारदात में चोरों ने ऑफिस से करीब 30-31 लाख रुपये चोरी कर लिए. यह पैसे ग्राहकों ने इनकम टैक्स और जीएसटी जमा करने के लिए अकाउंटेंट के पास रखे थे।

इसके साथ ही ऑफिस के कैमरा सिस्टम का डीवीआर और सर्वर रूम से नेटवर्किंग स्विच भी चोरी कर लिए गए हैं। चोरी के पीछे मौजूदा या पूर्व स्टाफ की मिलीभगत का शक है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करनाल के सेक्टर-12 स्थित विनय गोयल एंड एसोसिएट्स नामक चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म के ऑफिस में चोरी की वारदात हुई। फर्म के पार्टनर विनय गोयल ने बताया कि वह कल शाम 5:30 बजे ऑफिस बंद करके वहां से चले गए थे।आज सुबह 9:30 बजे जब उनके कार्यालय के चपरासी संजय कुमार ने कार्यालय खोलने का प्रयास किया तो कार्यालय के मुख्य द्वार के दोनों दरवाजे टूटे हुए मिले।

कार्यालय के मुख्य द्वार के ताले टूटे होने की सूचना मिलने पर विनय गोयल कार्यालय पहुंचे और जांच की तो पाया कि कार्यालय से करीब 30-31 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। यह पैसे 8-10 ग्राहकों के थे, जिनका इनकम टैक्स और जीएसटी जमा होना था। इसके साथ ही कैमरा सिस्टम का डीवीआर और सर्वर रूम में रखे नेटवर्किंग स्विच भी गायब थे। चोरों ने बहुत ही सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया और जांच के दौरान कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें