Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने क्रमश : ईरानी विदेश मंत्री और इजरायली विदेश मंत्री से फोन पर की बात

October 15, 2024

वांग यी ने क्रमश : ईरानी विदेश मंत्री और इजरायली विदेश मंत्री से फोन पर की बात

14 अक्टूबर को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने चीन-ईरान संबंधों के बारे में सकारात्मक बात की और कहा कि वे सभी स्तरों पर आदान-प्रदान बनाए रखेंगे और व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देंगे।

अराक्ची ने कहा कि ईरान मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति को लेकर काफी चिंतित है और वह संघर्ष को और आगे बढ़ता नहीं देखना चाहता। ईरान अंतरराष्ट्रीय मामलों में चीन के महत्वपूर्ण प्रभाव को बहुत महत्व देता है और चीन के साथ संचार और समन्वय को मजबूत करने और स्थिति को शांत करने के लिए राजनयिक तरीकों का इस्तेमाल करने को तैयार है।

वहीं, वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा बातचीत और परामर्श के माध्यम से मुद्दों को हल करने की वकालत करता है, विरोधाभासों को तेज करने, संघर्षों का विस्तार करने और सैन्य साहसिक कदम उठाने का विरोध करता है और सभी पक्षों से और अधिक चीजें करने का आह्वान किया है जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए अनुकूल हैं। इस दिन को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इजरायली विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज़ के साथ टेलीफोन पर भी बातचीत की। इस दौरान, काट्ज़ ने क्षेत्रीय स्थिति पर इज़राइल के विचार और चिंता सामने रखी। 

वांग यी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय मध्य पूर्व में लंबे और बढ़ते संघर्ष को लेकर बेहद चिंतित है। सर्वोच्च प्राथमिकता गाजा में तुरंत एक व्यापक और स्थायी युद्धविराम हासिल करना, सभी बंधकों को रिहा करना और गाजा तक निर्बाध मानवीय पहुंच सुनिश्चित करना है। गाजा में संघर्ष एक बार फिर दिखाता है कि फिलिस्तीनी मुद्दा मध्य पूर्व मुद्दे का मूल बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद है कि जितनी जल्दी हो सके “दो-राज्य समाधान” का राजनीतिक समाधान ट्रैक पर लौट आएगा और अंततः इज़राइल और फिलिस्तीन के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का अहसास होगा। इसके अलावा, दोनों पक्षों ने चीन-इज़राइल संबंधों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। चीन को उम्मीद है कि इजराइल इजराइल में चीनी संस्थानों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें