Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय तेज गेंदबाज Shami की क्रिकेट में वापसी में हो सकती है अधिक देरी : Rohit Sharma

October 15, 2024

भारतीय तेज गेंदबाज Shami की क्रिकेट में वापसी में हो सकती है अधिक देरी : Rohit Sharma

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाल में एक और चोट लगने से उनकी क्रिकेट में वापसी और भी अधिक विलंबित हो सकती है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इस साल फरवरी में शमी के दाहिने पैर की सर्जरी हुई थी अब उनके घुटने में सूजन आ गई है जिससे उनकी रिकवरी में देरी हो रही है। रोहित के अनुसार,‘अभी यह कहना मुश्किल है कि वह इस सीरीज या ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए फिट होंगे या नहीं। हाल ही में उन्हें एक और चोट लगी है उनके घुटने में सूजन आ गई जो काफी असामान्य है।’ उन्होंने कहा ‘वह फिट होने की प्रक्रिया में थे और लगभग फिट भी हो गए थे लेकिन उनके घुटने में सूजन आ गई है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें