Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजासांसी के गांव बल्गण में चुनाव दौरान दोनों पक्षों ने किया पथराव, एक घंटे तक बंद रही वोटिंग

October 16, 2024

राजासांसी के गांव बल्गण में चुनाव दौरान दोनों पक्षों ने किया पथराव, एक घंटे तक बंद रही वोटिंग

अमृतसर: जिले में 10 ब्लाकों की 856 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। जिसमें 192 पंचायत लोगों ने सर्वसम्मति से ही चुन ली थी। बाकी की बची 664 पंचायतों के लिए लोगों ने मतदान किया। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ। वह देर रात तक पंचायतों के सरंपच व पंच के रिजल्ट आते रहे। जिले में 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। राजासांसी के गांव बल्गण में पंचायती चुनाव के दौरान 2 पक्षो में विवाद हो गया। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके चलते वोटिंग एक घंटे तक रोक दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से कई लोगों की पगड़ियां उतरी और कपड़े भी फाड़ दिए गए।

वहीं प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत करके मामला सुलझाया और एक घंटे के बाद जाकर वोटिंग फिर से शुरू हुई। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं चुनाव करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी कमर कसी हुई थी। 10491 कर्मचारियों की चुनाव को ठीक करवाने में अहम योगदान दिया। वहीं जिले में कुल 558 ग्राम पंचायतें हैं और 1268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 1030 बूथों पर लोंगो ने मतदान किया। वही चुनाव अधिकारी व डीसी साक्षी साहनी ने पंचायती चुनावों के लिए बूथों पर जाकर चैकिंग की और अधिकारियों से बातचीत की। साक्षी साहनी ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हुए है। वही प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को कोई मुश्किल न आने दी जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें