Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रवासियों को ले जा रही एक नाव सागर में डूबी, 2 मासूम बच्चों सहित 4 की मौत

October 16, 2024

प्रवासियों को ले जा रही एक नाव सागर में डूबी, 2 मासूम बच्चों सहित 4 की मौत

एथेंस: एजियन सागर में यूनान के द्वीप कोस के तट पर प्रवासियों और शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव मंगलवार शाम को डूब गई, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार,पीड़ितों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। बचाव अभियान चल रहा है। हेलेनिक कोस्ट गार्ड ने बताया है कि 26 लोगों को पहले ही बचा लिया गया है। घटना के समय नाव पर कितने लोग सवार थे, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 से यूनान शरणार्थियों और प्रवासियों के अनियमित प्रवाह के लिए यूरोपीय संघ में प्रमुख प्रवेश बिंदुओं में से एक रहा है। पिछले नौ वर्षों में दस लाख से अधिक लोग यूनान के तटों पर पहुँच चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें