Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

October 16, 2024

ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

टयूनिस : टयूनीशिया के सिदी बौजिद प्रांत में एक कार और ट्रक के बीच जोदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने प्रांत के नागरिक सुरक्षा के एक सूत्र के हवाला से बताया कि दुर्घटना मंगलवार को सिदी अली बेन औन शहर में हुई। शहर में कार की टक्कर मेडिसिन ले जा रहे ट्रक से हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की सिदी बौजिद के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा क्षेत्र में घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के कारण हुआ।

टयूनीशिया में सड़क हादसों की दर सबसे ज्यादा है। टय़ूनीशियाई नेशनल ट्रैफिक ऑब्जर्वेटरी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 13 अक्टूबर तक 4,165 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं है, जिसमें 888 लोगों की मौत हुई है और 5,794 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले 21 फरवरी 2024 को टय़ूनीशिया में ट्रक-कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना गेब्स प्रांत और दक्षिण-पश्चिमी केबिली प्रांत को जोड़ने वाली मुख्य हाईवे पर हुई थी।

बता दें कि सितंबर महीने के अंत में टय़ूनीशियाई रेडियो मोजेक एफएम ने बताया था कि टय़ूनीशियाई तट रक्षकों ने दक्षिण-पूर्वी टय़ूनीशिया में जेरबा द्वीप के पास डूबी एक नाव से तीन शिशुओं सहित 12 अप्रवासियों के शव बरामद किए थे। टय़ूनीशियाई नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हौसेमेद्दीन जब्ली ने रेडियो को बताया था, ‘ऑपरेशन के दौरान कुल 29 अप्रवासियों को बचाया गया था।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें