Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel-Hezbollah War: लेबनान में हुए भीषण हवाई हमलों, 16 लोगों की मौत, 52 अन्य घायल

October 17, 2024

Israel-Hezbollah War: लेबनान में हुए भीषण हवाई हमलों, 16 लोगों की मौत, 52 अन्य घायल

बेरूत : दक्षिणी लेबनान के नबातीह शहर में प्रशासनिक इमारतों पर इजरायली हवाई हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई और 52 अन्य लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘‘नवीनतम आंकड़ों के अनुसार नबातीह के मध्य में दो प्रशासनिक इमारतों पर इजरायली हवाई हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई और 52 निवासी घायल हुए हैं।

इससे पहले लेबनानी मीडिया ने बताया कि दक्षिणी लेबनान के नबातीह शहर के प्रमुख और नगरपालिका के कई कर्मचारी इजरायल की ओर से बड़े पैमाने पर की गयी बमबारी में मारे गए। दक्षिणी लेबनान में मीडिया संबंधों के प्रमुख भी कथित तौर पर मारे गए लोगों में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इजरायल गत 01 अक्टूबर से दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला बलों के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहा है।

वहीं, नुकसान के बावजूद, हिजबुल्ला ज़मीन पर इज़रायली सैनिकों से लड़ रहा है और सीमा पार रॉकेट दाग रहा है। इजरायल का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य उत्तरी इजरायल में गोलाबारी से बचकर भागे 60,000 निवासियों की वापसी के लिए परिस्थितियां बनाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें