Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’ को मिला ‘Censor Certificate’, एक्ट्रेस ने ली राहत की सांस, जल्द रिलीज डेट करेंगी ऐलान

October 18, 2024

Kangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’ को मिला ‘Censor Certificate’, एक्ट्रेस ने ली राहत की सांस, जल्द रिलीज डेट करेंगी ऐलान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत , निर्मित और निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी को आधिकारिक तौर पर सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है।ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़ल्म्सि द्वारा निर्मित,‘इमरजेंसी’की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। इमरजेंसी पहले 06 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन उसे सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया था। फिल्म इमरजेंसी को अब आधिकारिक तौर पर सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है।

कंगना रनौत ने ट्वीट कर शेयर की ख़ुशी
सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए कंगना रनौत ने ट्वीट किया, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमें अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। हम जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे। आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिका में है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें