
जालंधर: पंजाब के जालंधर में रहने वाले प्रसिद्ध सूफी गायक बंटी कव्वाल के बेटे की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। आपको बता दे कि बस्ती पीर दाद निवासी 15 वर्षीय इवान का बुधवार को एक्सीडेंट हुआ था और एक दिन बाद उसकी मौत हो गई।
एक्सीडेंट के बाद इवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इवान एक्टिवा पर जा रहा था, जिसकी टक्कर ई-रिक्शा से हो गई। दुर्घटना के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, इवान 10वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को वह एक्टिवा पर कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। अचानक रास्ते में एक कुत्ता आ गया और उसे बचाने के चक्कर में इवान ने एक्टिवा पर नियंत्रण खो दिया और एक ई-रिक्शा से टकरा गया।
दुर्घटना की सूचना बस्ती बावा खेल थाने को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। गुरुवार को इवान की मौत के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 15 साल के बच्चे की मौत की दुखद खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...