Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jigra Collection Day 7: आलिया भट्ट की जिगरा फिल्म ने पहले सप्ताह में की केवल 22 करोड़ की कमाई

October 18, 2024

Jigra Collection Day 7: आलिया भट्ट की जिगरा फिल्म ने पहले सप्ताह में की केवल 22 करोड़ की कमाई

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 22 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म जिगरा में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना की भी अहम भूमिका है। फिल्म जिगरा, 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इस फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शन और एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने मिलकर पेश किया है। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्र हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म जिगरा ने पहले दिन 4.55 करोड़, दूसरे दिन 6.55 करोड़, तीसरे दिन 5.5 करोड़, चौथे दिन 1.65 करोड़, पांचवे दिन 1.6 करोड़, छठे दिन 1.35 करोड़ और सातवें दिन 1.21 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म जिगरा अपने पहले सप्ताह में सात दिनों में 22 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें