Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hombale Films और Prashant Neel की अगली फिल्म “Bagheera” का दमदार फर्स्ट सॉन्ग ‘Rudhira Dhara’ हुआ रिलीज

October 19, 2024

Hombale Films और Prashant Neel की अगली फिल्म “Bagheera” का दमदार फर्स्ट सॉन्ग ‘Rudhira Dhara’ हुआ रिलीज

मुंबई : अपनी अपकमिंग फिल्म बघीरा के जबरदस्त टीज़र से दर्शकों को इंप्रेस करने के बाद, होम्बले फिल्म्स ने पहला गाना “रुधिरा धारा” को रिलीज़ कर दिया है। ये गाना थ्रिलिंग विजुअल्स और जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक से भरा हुआ है, जो म्यूजिक लवर्स के लिए एक जबरदस्त अनुभव बन रहा है।

“रुधिरा धारा,” होम्बले फिल्म्स की फिल्म बघीरा का पहला गाना है, जिसका म्यूजिक ही नहीं बल्कि बैकग्राउंड म्यूजिक भी बहुत ही जबरदस्त है। बता दें कि इस गाने का म्यूजिक अजनीश लोकनाथ ने कंपोज किया है, जबकि गाने को अनिरुद्ध शास्त्री ने अपनी आवाज से सजाया है, जिन्हें लिरिक्स लिखने के लिए भी जाना जाता है। ट्रैक में एक्शन और थ्रिल के जबरदस्त नजर दिखाएं गए हैं, और विजुअल्स भी बेहद खूबसूरत हैं। गाने में श्रीमुरली बेहद कमाल के लग रहे हैं और उन्हें देख सुपरहीरो की वाईब्स आ रही है।

गाने से पता चलता है कि बघीरा होम्बले फिल्म्स की एक सुपरहीरो फिल्म होगी, जो इस एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ एक नया जॉनर लेकर आएगी। केजीएफ और सलार: पार्ट 1 – सीजफायर के बाद यह होम्बले फिल्म्स का प्रशांत नील के साथ अगला प्रोजेक्ट है।

होम्बले फिल्म्स की बघीरा डॉ. सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई है और प्रशांत नील ने इसे लिखा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त इंपैक्ट डालने वाली है और इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बन सकती है। फैंस और क्रिटिक्स दोनों ही फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो हैलोवीन के दिन रिलीज होने वाली है। इसकी दिलचस्प कहानी और हाई-स्टेक ड्रामा के साथ, बघीरा इस साल की मस्ट वॉच फिल्म बनने वाली है। फिल्म 31 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

होम्बले फिल्म्स दर्शकों के दिलों को जीत रही है, और उनके पास कई रोमांचक आने वाली फिल्मों का लाइनअप है, जैसे कंतारा: चैप्टर 1, सलार: पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्व, और भी अन्य।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें