Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विलियम ओ राउरके की गेंद ने तोड़ा ऋषभ पंत का दिल, पंत सातवीं बार हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार

October 19, 2024

विलियम ओ राउरके की गेंद ने तोड़ा ऋषभ पंत का दिल, पंत सातवीं बार हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार

Rishabh Pant Nervous 90s : ऋषभ पंत टेस्ट में एक बार फिर नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ बैंगलुरू टेस्ट के चौथे दिन पंत 99 रन पर आउट हो गए। विलियम ओ राउरके की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टम्प्स में जा लगी और इस तरह पंत शतक से चूक गए।पंत ने 105 गेंद में 99 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के मारे।

पंत के साथ टेस्ट में ये पहली बार नहीं हुआ है, जब वो नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए हैं। इससे पहले, वो कई बार टेस्ट में 90 से 100 के बीच आउट हो चुके हैं। ये सातवां मौका है, जब पंत टेस्ट में 90s के स्कोर में आउट हुए हैं। उनकी ये पारी कई मायनों में खास रही। इस टेस्ट में भारत पिछड़ रहा था। पंत के घुटने में चोट लगी थी। इसी वजह से उन्होंने तीसरे दिन विकेटकीपिंग भी नहीं की थी। लेकिन, चोटिल होने के बावजूद वो बैटिंग के लिए उतरे और सरफराज खान के साथ बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को संकट से उबारा और पारी की हार से बचाया।

पंत ने सरफराज खान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी भी की। पंत अपने 7वें टेस्ट शतक से 1 रन से चूक गए अगर वो शतक जमा लेते तो महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले विकेटकीपर बैटर बन जाते।

ऋषभ पंत के आउट होते ही ड्रेसिंग रूम में मौजूद मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा हैरान रह गए। उनके ठीक पीछे बैठे विराट कोहली को भी यकीन ही नहीं हुआ। नॉन स्ट्राइकर छोर पर मौजूद केएल राहुल भी झुके हुए नजर आए। हालांकि, दर्शकों ने ऋषभ पंत का खड़े होकर अभिवादन किया। पंत टेस्ट क्रिकेट में सात बार नर्वस नाइंटीज़ का शिकार हुए हैं। अगर वे इन सभी मौकों पर नर्वस नाइंटीज़ में आउट हो जाते, तो उनके मौजूदा टेस्ट शतकों की संख्या 13 होती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें