Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा ने महाराष्ट्र से अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

October 20, 2024

भाजपा ने महाराष्ट्र से अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उतारा है।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां यह सूची जारी की जिसे गत 16 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में स्वीकृति दी गयी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी।

पहली सूची में 99 उम्मीदवारों में से 13 महिलाएं हैं, जिनमें कांग्रेस से भाजपा में आकर राज्यसभा सांसद बनने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया अशोक चव्हाण भी शामिल हैं, जिन्हें भोकर से टिकट दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें