Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

धौलपुर हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को मिलेगी दो लाख रुपए की सहायता

October 20, 2024

धौलपुर हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को मिलेगी दो लाख रुपए की सहायता

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के धौलपुर जिले में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा “राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”

प्रधानमंत्री ने इस हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है जबकि घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बस और टेम्पो के टकराने से आठ बच्चों एवं तीन महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे सहित दो लोग घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें