Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj ka Rashifal 21 October 2024: इन राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, जानें अपनी राशिफल का हाल

October 21, 2024

21 October 2024 Ka Rashifal: सोमवार, 21 अक्टूबर का राशिफल क्या है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है. दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

1. मेष राशिफल 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा. आपको अपने बिजनेस में अच्छा लाभ होगा जिससे आपको खुशी होगी. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 76 प्रतिशत साथ दे रही है.

2. वृषभ राशिफल 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन फलदायक रहेगा. आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्याओं के रहने के कारण परेशान आप रहेंगे. आध्यात्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 72 प्रतिशत साथ दे रही है.

3. मिथुन राशिफल 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज किसी काम को लेकर यात्रा पर जाने को रहेगा. आज आपकी मुलाकात नये लोगों से होगी. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 70 प्रतिशत साथ दे रही है.

4. कर्क राशिफल 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा. आपको  बेकार के कामों को लेकर भाग दौड़ रहेगी. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 67 प्रतिशत साथ दे रही है.

5. सिंह राशिफल 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. आपको परिवार में किसी सदस्य से कोई समस्या हो सकती है. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 68 प्रतिशत साथ दे रही है.

6. कन्या राशिफल 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेंगे. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 76 प्रतिशत साथ दे रही है.

7. तुला राशिफल 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. आपका काम पूरा होने से आपको खुशी होगी. आपको किसी काम को लेकर घर से धन मांगना पड़ सकता है.  भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 67 प्रतिशत साथ दे रही है.

8. वृश्चिक राशिफल 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग दौड़ का रहेगा.  मौसम का विपरीत प्रभाव आपके हेल्थ पर पड़ सकता है. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 66 प्रतिशत साथ दे रही है.

9. धनु राशिफल 

धनु राशि के जातकों के लिए बेवजह के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. क्योंकि कार्य क्षेत्र में आपके विरोधी कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 68 प्रतिशत साथ दे रही है.

10. मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. आप अपनी संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 67 प्रतिशत साथ दे रही है.

11. कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खान-पान पर नियंत्रण करने का होगा. आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलेगा. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 80 प्रतिशत साथ दे रही है.

12. मीन राशिफल 

मीन राशि के जातकों को आज का दिन सावधान रहने का रहेगा, आप किसी का वाहन मांगे तो संभल कर चलाएं. भाग्य मीटर पर किस्मत आपका 67 प्रतिशत साथ दे रही है.

ये भी पढ़ें- अंडर-18 टीम की उपलब्धि पर गर्व, कोच सरदार बोले- यह जीत नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें