Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी बारिश ने मचाई तबाही…सड़कों पर भरा पानी, स्कूलों को बंद रखने के दिए आदेश, ‘Orange Alert’ जारी  

October 21, 2024

भारी बारिश ने मचाई तबाही…सड़कों पर भरा पानी, स्कूलों को बंद रखने के दिए आदेश, ‘Orange Alert’ जारी  
बेंगलुरु  : बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया और कई निचले इलाकों तथा सड़कों पर पानी भर गया है। बेंगलुरु के उपायुक्त (शहरी) जगदीश जी. ने भारी बारिश के बीच सोमवार को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है। बेंगलुरु में एक सप्ताह के भीतर भारी बारिश के कारण स्कूल बंद किए जाने के आदेश दूसरी बार जारी किए गए हैं। बारिश के बीच यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जलमग्न सड़कों से गुजरे। शहर के कई स्थानों में पेड़ गिर जाने के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए बेंगलुरु में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है, कि ‘बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।’’ मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.. ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है संभावित बिजली कटौती और परिवहन, रेल, सड़क तथा हवाई यात्र में संभावित व्यवधान के लिए तैयार रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें