Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Hezbollah War: Lebanon में Israel ने किया भीषण हवाई हमला, 16 लोग की मौत 59 अन्य घायल

October 21, 2024

Israel Hezbollah War: Lebanon में Israel ने किया भीषण हवाई हमला, 16 लोग की मौत 59 अन्य घायल

बेरूत: लेबनान में जारी इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,464 तक पहुंच गई है। वहीं 11,530 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रलय ने दी। मंत्रलय ने रविवार को बताया कि अकेले शनिवार को इजरायली हमलों में 16 लोग मारे गए और 59 अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण गवर्नरेट में 11 लोग मारे गए और 27 अन्य घायल हो गए, जबकि नबातियेह गवर्नरेट में पांच लोगों की मौत हुई और 23 घायल हो गए। बेका घाटी में नौ अन्य लोग घायल हो गए। इजरायली सेना 23 सितंबर से लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रही है। उसने सीमा पार एक सीमित जमीनी अभियान भी चलाया है, जिसका उद्देश्य कथित तौर पर हिजबुल्लाह को कमजोर करना है।

इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह समेत कई कमांडरों की मौत हो गई है और उसके कई ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि लेबनानी ग्रुप भी इजरायल मिसाइलें दाग कर पलटवार कर रहा है। 8 अक्टूबर, 2023 को हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए थे। नवीनतम घटनाक्रम इसी संघर्ष का विस्तार है।

इस बीच लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के अन्तरिम बल मिशन (यूएनआईएफआईएल) ने रविवार को कहा कि इसराइली सेना ने जानबूझकर मरवाहीन में एक यूएन निगरानी टॉवर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

UNIFIL ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र की चौकी की गरिमा का हनन करना और यूएन सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाना, अंतरराष्ट्रीय कानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का खुला उल्लंघन है। UNIFIL ने इसराइली फोर्सेज और तमाम अन्य पक्षों को, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों और सम्पत्ति की रक्षा सुनिश्चित करने की उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें