Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Mega PTM: पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में आज होगी Mega PTM, मंत्री और विधायक लेंगे हिस्सा

October 22, 2024

Punjab Mega PTM: पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में आज होगी Mega PTM, मंत्री और विधायक लेंगे हिस्सा

चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मंगलवार को मेगा पीटीएम होगी। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पीटीएम यानी पैरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कल की। ​​पंजाब के 20 हजार सरकारी स्कूलों में आज (मंगलवार) मेगा पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) होगी। पीटीएम में छात्रों के अभिभावकों के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक मेगा पीटीएम (पैरेंट्स-टीचर मीटिंग) होगी। उन्होंने बताया कि पिछली बार इसमें करीब 19 लाख अभिभावकों ने हिस्सा लिया था और इस दौरान शिक्षा नीति को लेकर बच्चों के अभिभावकों ने कई तरह के सुझाव दिए थे। बैंस ने कहा, “हम सभी डेटा सार्वजनिक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार शिक्षा बजट भी अतिरिक्त मिला है और पंजाब के स्कूलों में कोई विकास कार्य नहीं रुका है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से आज बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया।

जानकारी के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं श्री आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के एक स्कूल में पहुंचेंगे और बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल के अध्यापकों से भी बात करेंगे।

देखें LIVE :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें