Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान की नौसेना ने 14 करोड़ अमरीकी डॉलर मूल्य की नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त की

October 22, 2024

पाकिस्तान की नौसेना ने 14 करोड़ अमरीकी डॉलर मूल्य की नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त की

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की नौसेना ने नशीली गोलियों की एक बड़ी खेप सहित बड़ी मात्र में ड्रग्स को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया है। सेना ने सोमवार शाम एक बयान में यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि नौसेना ने ऑपरेशन के दौरान दो हजार किलोग्राम हशीश, 370 किलोग्राम बर्फ (क्रिस्टल मेथ) और 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

सेना ने कहा कि नशीले पदार्थों के अलावा, अवैध गोलियों का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया गया, जो क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी की बढ़ती चुनौती को उजागर करता है। आईएसपीआर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दवाओं का कुल अनुमानित मूल्य लगभग साढ़े चौदह करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए दवाओं को एंटी-नारकोटिक्स फोर्स को सौंप दिया गया है। आईएसपीआर ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने, क्षेत्र के समुद्री क्षेत्र में सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हमेशा सतर्क और प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें