Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 नवंबर को दिवाली के मौके पर ZEE5 की ऑरिजिनल सीरीज़, ‘मिथ्या– द डार्कर चैप्टर’ का होगा प्रीमियर

October 22, 2024

1 नवंबर को दिवाली के मौके पर ZEE5 की ऑरिजिनल सीरीज़, ‘मिथ्या– द डार्कर चैप्टर’ का होगा प्रीमियर

मुंबई: विभिन्न भाषाओं की कहानियों को दर्शकों तक पहुँचाने वाले भारत के सबसे बड़े घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, ZEE5 ने आज अपनी ऑरिजिनल सीरीज़ एवं साइकोलॉजिकल ड्रामा,‘मिथ्या– द डार्कर चैप्टर’ का ट्रेलर रिलीज़ किया। कपिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी और अप्लॉज एंटरटेनमेंट तथा रोज़ ऑडियो विज़ुअल प्रोडक्शन द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई

इस सीरीज़ में दो सौतेली बहनों, जूही (हुमा कुरैशी के किरदार) और रिया (अवंतिका दासानी के किरदार) के बीच जटिल और लगातार बदलते रिश्तों की दास्तान के साथ-साथ उन दोनों के बीच बदले और इंतक़ाम की भावना के साथ जारी संघर्ष को दिखाया गया है। ‘मिथ्या’ इस बार दिवाली के अवसर पर ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है, जिसमें नवीन कस्तूरिया, रजित कपूर, इंद्रनील सेनगुप्ता, अवंतिका अकेरकर, रुशाद राणा और कृष्णा बिष्ट ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

‘मिथ्या– द डार्कर चैप्टर’ के ट्रेलर में दर्शकों को एक बार फिर से दो सौतेली बहनों, जूही और रिया के बीच के जबरदस्त साइकोलॉजिकल ड्रामा की झलक दिखाई देती है। अपनी किताब “धुंध” की कामयाबी का आनंद ले रही जूही की दुनिया में उस वक्त अचानक उथल-पुथल मच जाती है, जब एक रहस्यमय लेखक अमित चौधरी (नवीन कस्तूरिया का किरदार) उस पर अपनी रचनाओं की चोरी का आरोप लगाता है।

इस बीच, रिया अभी भी अपने पिता का प्यार पाने के लिए योजना बना रही है और साजिश रच रही है, लेकिन क्या प्यार और अपनापन पाने की उसकी चाहत बदले और चालबाजी की लड़ाई में बदल जाएगी? इस सीरीज़ में “खून बनाम खून” की कहानी दिखाई गई है, जिसमें परिवार के आपसी रिश्तों को कसौटी पर परखा जाता है, जहाँ दोनों महिलाएँ एक-दूसरे को पूरी तरह बर्बाद करने के लिए नैतिकता की सभी सीमाओं को पार करके झूठ और धोखे के गंदे खेल का सहारा लेती हैं।

 

इस बार दोनों बहनें एक-दूसरे के निशाने पर हैं, जिसका नतीजा और भी घातक होने वाला है। रिया के खिलाफ़ इस लड़ाई में बेरहम जूही चीज़ों को कुछ ज़्यादा ही आगे ले जाती है। अंत में बाजी पलटती है और दोनों बहनें खुद को एक-दूसरे की जगह खड़ा पाती हैं। इसके अलावा, अमित के किरदार के आने से ड्रामा और मसाला का तड़का लगता है और दोनों बहनों की ज़िंदगी की परेशानियाँ और बढ़ जाती हैं, जिससे यह सीरीज़ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर बन जाती है। 1 नवंबर को ZEE5 पर ट्यून करें, और देखें कि फ़रेब और इंतक़ाम की इस लड़ाई में आख़िर जीत किसकी होती है।

‘मिथ्या– द डार्कर चैप्टर’ के बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए, हुमा कुरैशी ने कहा, “मैं ‘मिथ्या’ की वापसी से बेहद उत्साहित महसूस कर रही हूँ! इस शो ने मुझे एक एक्टर के तौर पर अपनी कालबिलियत के बिल्कुल अलग पहलू को दर्शकों के सामने लाने के लिए प्रेरित किया है। मैंने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो हालात की वजह से लाचार महसूस करती है और उसमें बदले की भावना भर गई है। मैं इस सीरीज़ के मेकर्स की शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने इस रोमांचक, दमदार भूमिका के लिए मुझे अवसर दिया है और अब मैं अपने किरदार की ज़िंदगी के अगले अध्याय का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ। जबरदस्त ड्रामा और कहानी में चौंकाने वाले मोड़ के साथ, इस सीरीज़ का ट्रेलर तो सिर्फ आगे के रोमांचक सफ़र की झलक दिखाता है। दशकों से मेरी गुज़ारिश है कि वे 1 नवंबर को ZEE5 पर ट्यून करें, और देखें कि इसमें आगे और क्या-क्या होने वाला है।”

इस मौके पर अवंतिका दसानी ने कहा, “मैं ‘मिथ्या- द डार्कर चैप्टर’ के लिए अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती! मैंने इस शो के साथ डेब्यू किया था, जिसके बाद मेरी शख़्सियत के साथ-साथ एक प्रोफेशनल के तौर पर भी मुझमें काफी बदलाव आया है। मैं सचमुच एहसानमंद हूँ कि मुझे इतनी शानदार टीम के साथ काम करने का मौका मिला है, साथ ही सबसे कम उम्र की होने के नाते मैंने पूरी कास्ट से बहुत कुछ सीखा है। रिया का किरदार काफी पेचीदा और दिलचस्प है, और इस सीज़न में बदले और धोखे का सामना करते हुए उसका सफ़र नई ऊँचाइयों पर पहुंचता है। दर्शकों की तरह मैं भी बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ कि, वे आगे आने वाले रोमांचक मोड़ का अनुभव करें और 1 नवंबर को ZEE5 पर इस शो के प्रीमियर का भरपूर आनंद लें।”

नवीन कस्तूरिया ने कहा, “पहले सीज़न में जबरदस्त कामयाबी पाने वाले ऐसे बेहतरीन शो का हिस्सा बनकर मुझे खुशी के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी मिली है, जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ निभाने के लिए तैयार हूँ। मैं अब तक जो भी किरदार निभाए हैं यह उन सब से अलग है, जो यकीनन दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और दिलचस्प होने वाला है। हुमा कुरैशी और रजित कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव मेरे लिए सचमुच बड़ा रोमांचक रहा है। वे दोनों बेहतरीन कलाकार हैं और मुझे उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने में बहुत मज़ा आया। मैं चाहता हूँ कि दर्शक देखें कि ‘मिथ्या’ की रोमांचक दुनिया में मेरा किरदार किस तरह सामने आता है।”

‘मिथ्या- द डार्कर चैप्टर’ का प्रीमियर 1 नवंबर, 2024 को ZEE5 पर होगा!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें