Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दैनिक सवेरा द्वारा किंगडम कंसल्टैंट की ठगी की पोल खोलने के बाद पुलिस ने की वहां दबिश

October 22, 2024

दैनिक सवेरा द्वारा किंगडम कंसल्टैंट की ठगी की पोल खोलने के बाद पुलिस ने की वहां दबिश

चंडीगढ़: दैनिक सवेरा द्वारा जालंधर के गढा रोड स्थित किंगडम कंसल्टैंट की पोल खोले जाने के बाद पुलिस ने कंसल्टैंसी में दबिश दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कर ली है। बता दें कि जालंधर कमिश्नरेट के सीआईए स्टाफ द्वारा किंगडम कंसल्टैंट में दबिश दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मौके से कंसल्टैंसी के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था जिन्हें कि इंकवायरी के बाद छोड दिया गया है। वहीं पुलिस के अनुसार कंसल्टैंसी का एक मालिक विदेश में है ऐसे में पंजाब में मौजूद दूसरे पार्टनर को नोटिस भेज पुलिस के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि किंगडम कंसल्टैंट काफी समय से जालंधर में ठगी का धंधा चला रहा है। कंसल्टैंसी द्वारा ठगे गए लोगों की गिनती सैंकडो में है। इनमें से कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें कंसल्टैंसी वालों ने फूटी कोडी भी वापिस नहीं की।दैनिक सवेरा जल्द कंसल्टैंसी द्वारा ठगे गए हर एक पीडित की कहानी लोगों के सामने रखेगा।ताकि यह कंसल्टैंसी वाले किसी और के साथ ठगी ना कर पाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें