Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 23 अक्टूबर 2024: जानें बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

October 23, 2024

आज का अंक राशिफल 23 अक्टूबर 2024: जानें बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष 
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1 
आपका ध्यान परिवार पर केंद्रित है, जो शायद आपकी माता या किसी छोटे के स्वास्थ्य से सम्बन्धित है। प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं। आज कोई भी प्रमुख निर्णय लेने से बचें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

 

अंक 2 
घर की मरम्मत या नवीनीकरण के बारे में कुछ बातों पर आपको अभी ध्यान देने की आवश्यकता है। समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी 

 

अंक 3 
आपके नजदीक रहने वाले लोग आपकी संगति का आनंद लेंगे। भावनाएं और कौशल दोनों आपके लिए सहायक हैं ।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल 

 

अंक 4 
नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको शायद रिश्तेदारों के साथ यात्रा की आवश्यकता पड़ सकती है। अभी बुद्धिमानी से बातचीत करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा 

 

अंक 5 
इस समय संगीत और फोटोग्राफी में आपकी दिलचस्पी होगी। अपने मित्रों और परिवार के साथ इस प्रतिभा को साझा करें। परिवार से जुड़ाव महसूस करेंगे किंतु आर्थिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे

 

अंक 6 
संयम के साथ खर्च करना सफलता की कुंजी है। जब आपकी विनम्रता और संयम, शक्ति से मिल जायेंगे तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी

 

अंक 7 
अगर आपको खुद पर संदेह हो रहा है तो इसे दूर करने के लिए अपने परिवार के साथ रहें। जिस प्रोजेक्ट को आप शुरू करने वाले हैं, वह आपके आर्थिक फायदे का कारण बनेगा।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद 

 

अंक 8 
आज अपने प्रियजनों के साथ भोजन करें। आपके अंदर की जीवन शक्ति और ऊर्जा आज आपको बेहतरीन महसूस कराएगी। मन बेचैन हो सकता है। बातचीत करने से व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में नए रिश्ते बनेंगे।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला 

 

अंक 9 
आमदनी में नुकसान आपको परेशान कर सकता है। सामाजिकता से ब्रेक लेना भी आपके लिए सहायक होगा। जवाबों के लिए अपने अकेलेपन और शांति का प्रयोग कर सकते हैं। बदलाव ज़रूरी हैं, इसलिए इसे स्वीकार करें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

ये भी पढ़ें- अंडर-18 टीम की उपलब्धि पर गर्व, कोच सरदार बोले- यह जीत नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें